जमालपुर। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय खेमईबरी के छात्रों की पिटाई करने के मामले में बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने अनुदेशक सुनील कुमार भारती को हटा दिया है। उन्होंने अनुदेशक को पूर्व माध्यमिक विद्यालय डेहरी से संबद्ध कर दिया है।
सात मई को बच्चों के धक्के से अनुदेशक की बेटी गर्म दूध गिर गया था। इससे नाराज अनुदेशक सुनील कुमार भारती ने कुछ छात्रों की पिटाई कर दी थी।
अभिभावकों की शिकायत पर बीईओ देवमणि पांडेय ने आठ मई को विद्यालय पहुंचकर छात्रों और शिक्षकों के बयान दर्ज किए थे। बीईओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने आरोपी अनुदेशक को वहां से हटाकर दूसरे विद्यालय में भेज दिया। संवाद