फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश लंबित वादों के निस्तारण पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में जनवरी 2026 के राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व वसूली, लंबित वादों के निस्तारण एवं न्यायालय के आदेशों के अनुपालन की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने तहसीलों में विशेष अभियान चलाकर राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि न्यायालय द्वारा पारित आदेशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। जीएसटी जमा न करने वाले उद्यमियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए बकाया वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जीएसटी विभाग को संबंधित तहसीलों के तहसीलदारों से समन्वय स्थापित कर राजस्व वृद्धि के लिए कार्य करने को कहा गया। राजस्व वादों की समीक्षा के दौरान डीएम ने समस्त एसडीएम एवं तहसीलदारों को धारा 24, 116, 34 एवं 38 के लंबित वादों का शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश दिया। धारा 116 के मामलों में सबसे कम प्रगति पाए जाने पर एसडीएम मेहनगर का वेतन रोकने के निर्देश अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) को दिए गए। वहीं धारा 34 के मामलों में नायब तहसीलदार अजमतगढ़, महराजगंज एवं हरैया की कम प्रगति पर चेतावनी जारी करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें