फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही बरतने पर बीट के दरोगा व सिपाही पर कार्रवाई का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापु। देहात कोतवाली क्षेत्र के परमान पट्टी गांव में जमीन संबंधी विवाद प्रकरण में शिथिलता व लापरवाही बरतने के मामले में डीआईजी रामकृष्ण भारद्वाज ने हलका इंचार्ज और बीट कांस्टेबल के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिया है।
विज्ञापन

डीआईजी ने कहाकि जमीन संबंधी विवाद प्रकरण में स्पष्ट आदेश होने के बावजूद भी बीट कांस्टेबल द्वारा कोई भी बीट सूचना अंकित नहीं की गई और हल्का प्रभारी द्वारा कोई निरोधात्मक कार्रवाई न करने के कारण शिथिलता व लापरवाही बरतने को लेकर दोनों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। बीते शनिवार को परमानपट्टी में जमीन सम्बन्धी विवाद को लेकर सखंडु पुत्र महगु की विपक्षी पप्पू पुत्र हरि बिन्द समेत आठ ने राड, सरिया एवं बरछे से मारापीटा। जिसमें कई लोग घायल हुए। सखंडु की की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के बहनोई राजेश पुत्र राम दुलार निवासी पहाड़ी की तहीर पर पप्पू समेत आठ पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें