फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पांच स्कूलों के निरीक्षण में चार में छात्र उपस्थिति 50 प्रतिशत से कम मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लालगंज। खंड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र त्रिपाठी ने शुक्रवार को ब्लॉक के पांच परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान चार विद्यालयों में पंजीकृत छात्रों के तुलना में 50 फीसदी उपस्थिति कम मिली। उन्होंने संबंधित शिक्षकों को चेतावनी देते हुए अधिक से अधिक छात्रों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिया।
प्राथमिक विद्यालय बनी में 236 छात्रों में से 140, प्राथमिक विद्यालय जमुनहिया में 178 में से 117, प्राथमिक विद्यालय धसड़ा में 131 में से 74 और प्राथमिक विद्यालय विरतिया में 69 में से 31 छात्र उपस्थित मिले। कम उपस्थिति पर बीईओ ने शिक्षकों को छात्रों की नियमित उपस्थिति के लिए अभिभावकों से संपर्क करने का निर्देश दिया। उच्च प्राथमिक विद्यालय बामी में एक शिक्षक मेडिल अवकाश पर मिले। बीईओ ने विद्यालयों में मिड डे मील की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया, जिसे मानक के अनुरूप पाया। उन्होंने छात्रों के अधिगम स्तर का आकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान आईटी लैब संचालित मिली। बीईओ ने शिक्षकों को जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा-2027 के लिए पात्र छात्रों से आवेदन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में शिक्षण कार्य के साथ छात्र उपस्थिति और अधिगम स्तर में सुधार पर विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें