फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: इनरव्हील क्लब ने विद्यार्थियों को साइबर ठगी के बारे में जागरूक किया

विज्ञापन
मह​र्षि दयानंद बालिका इंटर कालेज में आयो​जित जागरूकता कार्यक्रम मेंं छात्राओं को जागरुक करती इन
विज्ञापन
मिर्जापुर। स्वामी दयानंद मार्ग स्थित महर्षि दयानंद बालिका इंटर कॉलेज में सोमवार को इनरव्हील क्लब सामाजिक एवं जागरूकता कार्यक्रम की ओर से विद्यार्थियों को साइबर ठगी के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन

इसमें साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता, छात्राओं के लिए कॅरिअर काउंसलिंग, 3 आर (रीयूज, रिड्यूस एवं रिसाइकल) के महत्व की जानकारी, पॉक्सो एक्ट (बाल संरक्षण) के प्रति जागरूकता, बालिकाओं को हाइजीन किट का वितरण और जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय की निदेशक डॉ. नीलू कपूर ने छात्राओं को स्वयं की सुरक्षा के बारे में जानकारी दी।
केएमपीजी कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रीति जायसवाल, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कंचन दुबे और एडवोकेट कंचन पांडेय मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने-अपने विषयों पर विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन

उन्हें जागरूक किया। क्लब की अध्यक्ष सुप्रीत कौर और सचिव अमृता गुप्ता का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर सरिका अग्रवाल, संजना अग्रवाल, राखी अग्रवाल, रितु सरना, अंजू साध आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें