फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के धक्के से कार सवार सैलानी घायल

विज्ञापन
कार के परखचे उड़े
विज्ञापन
 शक्तिनगर-नरायनपुर मार्ग पर टेड़ुआ बाबा मंदिर के पास शनिवार को दिन में ढाई बजे के करीब ट्रक ने कार में धक्का मार दिया। हादसे में कार चालक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को स्थानीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां से  चालक को वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।  
विज्ञापन

वाराणसी के सारनाथ निवासी निहाल सिंह चार दोस्तों के साथ अहरौरा के लखनिया दरी जल प्रपात पर पिकनिक मनाने जा रहा था। अदलहाट थाना क्षेत्र के टेढुआ गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार में धक्का मार दिया। ट्रक ने कार को घसीटकर डिवाइडर में सटाकर दबा दिया। इससे कार में सवार निहाल सिंह पुत्र शिवदत्त सिंह, सिद्धार्थ विक्रम सिंह पुत्र पी के सिंह, हामिद अंसारी पुत्र हमिबुद्दीन, सुमित सिह पुत्र महेंद्र सिंह व आशीष घायल हो गए। घटना की खबर लगते ही भारी संख्या में ग्रामीण पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज नरायनपुर आलोक सिंह कार से घायलों को बाहर निकलवाकर चिकित्सालय भेजवाया। साथ ही ट्रक व कार को कब्जे में लिया। गंभीर रूप से घायल कार मालिक व चालक सिद्धार्थ को वाराणसी ट्रामा के सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें