फोटो
भारतीय मजदूर संघ की समस्याओं पर चर्चा
ब्यूरो
मिर्जापुर। शुक्लहा स्थित एक लान में भारतीय मजदूर संघ के तत्वावधान में बैठक हुई। इसमें आशा, आंगनवाड़ी एवं मध्यान भोजन कर्मी शामिल हुए। बैठक में 17 नवंबर को संघ के नेतृत्व में निकाली गई रैली व समस्याओं पर चर्चा किया गया।
बैठक में आशा, आशा समिति एवं आगनवाड़ियों को राज्य कर्मचारी घोषित करने व 16 हजार प्रतिमाह वेतन देने, आशा संगीनी को प्रतिमाह 25 हजार वेतन देने, कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने एवं कर्मचारियों से विभाग के अलावा अतिरिक्त कार्य न कराए जाने संबंधित विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान असंगठित क्षेत्र के राष्ट्रीय प्रभारी सुरेंद्र पांडेय, विभाग प्रमुख अशोक कुमार मिश्रा, संघ के जिलाध्यक्ष मो. हसन खान, धीरेंद्र सिंह, आंगनवाड़ी की प्रदेश अध्यक्ष शांति तिवारी, आशा कर्मचारी महासंघ की महामंत्री हेमलता देवी आदि शामिल रहे।