फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धारा के मजरा महादेवपुर में धारा चौराहे पर शुक्रवार की रात एक बाइक सवार ने वृद्ध को धक्का मार दिया। इस हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी भेजा गया। जहां इलाज के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जमालपुर क्षेत्र के महादेवपुर निवासी अब्दुल हसन (73) शुक्रवार की रात धारा चौराहे से घर जा रहे थे। तभी तेज रफ़्तार बाइक सवार धक्का मारते हुए भाग गया। इस हादसे में अब्दुल गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने एंबुलेंस ट्रामा सेंटर वाराणसी भेजा। जहां शनिवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें