फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: घायल युवती की मौत, मुआवजे की मांग के लिए लगाया जाम

विज्ञापन
मौत के बाद सीखड़ -कछवा चुनार घाट राज्य मार्ग पर जाम लगाते परिजन। स्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन
सीखड़। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवती की बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान शनिवार को मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शव घर पहुंचने के बाद आक्रोशित परिजनों ने मुआवजे की मांग के लिए कछवां-चुनार घाट मार्ग पर कठेरवा मोड़ के पास जाम लगा दिया। इससे कई घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

चुनार के बटौवा गांव निवासी श्वेता कुमारी (26) पैगापुर गांव के ननिहाल में रहती थी। वह ननिहाल में रहकर सहज जन सेवा केंद्र में काम करती थी। 27 मई को प्रतिदिन की तरह साइकिल से घर लौट रही थी। कठेरवा गांव के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद बाइक भाग गया। लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। शाम लगभग चार बजे से परिजनों ने कछवां-चुनार घाट मार्ग पर कठेरवा मोड़ के पास शव रखकर जाम लगा दिया। जाम से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर चुनार क्षेत्राधिकारी मंजरी राव व चुनार कोतवाल विजय शंकर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों को समझाने का प्रयास करते रहे। सीओ चनार मंजरी राव ने बताया कि हादसे में घायल युवती की मौत के बाद परिजनों ने कार्रवाई व मुआवजा की मांग को लेकर सड़क पर जाम लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें