फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जन आरोग्य मेले में छानबे और हलिया में 194 लोगों के स्वास्थ्य की जांच

विज्ञापन
शहरनामा की फोटो---विजयपुर सर्रोई में मरीज का उपचार करते चिकित्सक।- संवाद - फोटो : ​​भिनगा बारिश के बीच जाता बाइक सवार।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मिर्जापुर। जिले के विभिन्न न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में लोगों के स्वास्थ्य की जांच हुई। छानबे व हलिया क्षेत्र को मिलाकर 194 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। आरोग्य मेले में खांसी, बुखार व पेट दर्द से पीड़ित रोगियों की संख्या अधिक रही। जिगना: छानबे में छह अस्पतालों में 69 मरीजों का इलाज किया गया। पीएचसी विजयपुर सर्रोई में डाॅ अविनाश कुमार ने 17, न्यू पीएचसी विजयपुर में डाॅ कविता पाण्डेय ने 13, विरौरा में डाॅ महेंद्र चौधरी ने 12, नरोइया में डाॅ समित ने 6, बिहसडा (कुशहा) में फर्मासिस्ट सिद्धनाथ दुबे ने 12, अकोढ़ी में डाॅ सोनिया दुबे व फार्मासिस्ट केशव प्रसाद ने 9 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। हलिया: ब्लॉक क्षेत्र के तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को मिलाकर 125 मरीजों का उपचार हुआ। पीएचसी हलिया पर डॉ विवेक खरे ने 49 मरीजों, मतवार स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ कामेश्वर तिवारी की देखरेख में 38 मरीज और मुड़पेली स्वास्थ्य केंद्र पर 38 मरीजों का उपचार किया गया।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अवधेश कुमार ने मरीजों और तीमारदारों को इस मौसम में सावधान रहने की नसीहत दी। कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। दोपहर में बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें, धूप में जाते समय सिर को सूती कपड़े से ढक कर रखें, खाली पेट बाहर न जाएं और शरीर में पानी की कमी न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें