फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। थाना क्षेत्र के ड्रमंडगंज चौकी के पास रविवार की रात को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान सोमवार की सुबह मौत हो गई।
विज्ञापन

हलिया थाना क्षेत्र के हरसड़ गांव निवासी बाबू नंदन का 20 वर्षीय पुत्र रामजनम रविवार को प्रयागराज जिले के कोरांव में गया था। रविवार रात बाइक से बिना हेलमेट लगाए घर वापस लौट रहा था। वह ड्रमंडगंज चौकी के पास पहुंचा था कि सामने से आ रहे किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों व ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन आनन-फानन में घायल व्यक्ति को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल व्यक्ति की गंभीर स्थिति को देखते हुए मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान युवक ने सोमवार को सुबह दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। युवक दो भाइयों में बड़ा था। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही युवक का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें