ईरान और इस्राइल-अमेरिका युद्ध के कारण अस्थिरता, कच्चे माल की कीमतों में उछाल और गैस की किल्लत से डिस्पोजेबल उत्पाद की कीमतों में वृद्धि हुई है।
दोना-पत्तल और गिलास के बाजार पर असर पड़ रहा है। बाजार में डिस्पोजेबल उत्पादों की कीमतों में पिछले डेढ़ महीने में 15 से 20 फीसदी तक की वृद्धि हुई है। पहले 20 रुपये में मिलने वाला प्लास्टिक के गिलास का पैकेट अब 30 से 35 रुपये का हो गया है। वासलीगंज के दुकानदार राजू का कहना है कि उन्हें थोक बाजार से ही सामान महंगा मिल रहा है।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष/ नगर अध्यक्ष शत्रुघ्न केशरी ने बताया कि युद्ध के चलते अस्थिरता बनी हुई है। प्लास्टिक के लिए आवश्यक कच्चा माल नहीं आ पा रहा है। जिससे डिस्पोजेबल उत्पादों की कीमतों में उछाल स्वाभाविक है।