फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एल-वन में सुविधाएं बढ़ाएं, 30 तक 300 बेड का बनाएं एल-टू अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। वित्त, संसदीय कार्य, चिकित्सा व शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने मंगलवार को मंडलीय अस्पताल परिसर में बने कोरोना मरीजों के एल-टू अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान मंडलीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर में बने 40 बेड के एल-टू अस्पताल को 100 बेड करने का निर्देश दिया। साथ ही मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 30 अगस्त तक एल-टू बेड को 300 तक बढ़ाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि कोरोना सदी की सबसे बड़ी आपदा है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही सरकार का आशय यही है कि लोगों को कैसे कोरोना से बचाया जाए। और उनको बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा दी जाए। इसलिए मिर्जापुर में वे मुहैया कराई जा रही सुविधाओं को देखने आए हैं। कहा सरकार की मंशा है कि जो भी मरीज है, उसे जल्द अस्पताल पहुंचाया जाए। जिससे वह जल्द से जल्द स्वस्थ होकर अपने घर चला जाए। उत्तर प्रदेश के छोटे-छोटे राज्यों में कोरोना के केस अधिक हैं। लेकिन सरकार की सक्रियता के कारण इसपर नियंत्रण है। उत्तर प्रदेश में 80,589 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। इस समय 49 हजार केस एक्टिव हैं। 23 करोड़ की आबादी वाले प्रदेश में इस समय मात्र 49 हजार एक्टिव केस हैं। हालांकि यह नगण्य होना चाहिए। इस दौरान उन्होंने कोविड-19 कमांड कंट्रोल सेंटर को देखा। कंट्रोल सेंटर का काम है कि सूचना मिलने के बाद जल्द एंबुलेंस से मरीज को अस्पताल भेजवाए। सर्विलांस टीम से सवाल पूछने पर बताया गया कि इस समय 480 बेड हैं। ऐसे में निर्देश दिया कि एल-वन को एल-टू में बदला जाए। यहां पर आक्सीजन आदि की व्यवस्था की जाएगी। एल-टू अस्पताल का निरीक्षण करते समय कहा कि सामने स्थित निर्माणाधीन भवन में बेड बड़ा कर एल-टू को 100 बेड किया जाए। 30 अगस्त तक 300 बेड का एल-टू अस्पताल तैयार करा लिया जाए। जिससे मरीजों के बढ़ने पर उन्हें भर्ती कर बेहतर उपचार किया जाए। अगले माह सितंबर के अंत तक बेड को बढ़ा कर 500 किया जाए।
मंत्री ने कहा 100 रुपये की डाइट, है राइट
मिर्जापुर। आइसोलेशन वार्ड में मरीजों को बेहतर भोजन न मिलने कि शिकायत के संबंध में वित्त संसदीय कार्य चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि 100 की डाइट सही है। बता देें कि आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीजों ने गुणवत्तापूर्ण भोजन न मिलने कि शिकायत थी। मरीजों की शिकायत थी कि सरकार कोरोना से लड़ने के लिए इम्यूनिटी पर जो दे रही है, पर मरीजों को बेहतर इम्यूनिटी का भोजन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। इस संबंध में सीएमओ ने बताया था कि 100 प्रति मरीज के ऊपर खर्च करने का नियम है। इस संबंध में मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि जो व्यवस्था है वो पूरे प्रदेश के लिए है। किसी अस्पताल में 50 का भोजन बनता है तो आराम से 40 रुपये की डाइट पड़ती है। ये पर्याप्त है। जो दवाओं की व्यवस्था वो सरकार करेगी।
विज्ञापन

नाश्ते का समय सही नहीं बता सके कंट्रोल रूम के लोग
मिर्जापुर। कोविड कंट्रोल रुम का निरीक्षण करते हुए मंत्री सुरेश खन्ना ने आईसोलेशन वार्ड में मरीजों को नाश्ता कितने बजे मिलता है। इस पर कर्मचारी ने बताया कि 10 से 11 के बीच नाश्ता मिलता है, तभी डीएम सुशील कुमार पटेल ने बताया कि नाश्ते का समय साढ़े सात से आठ बजे के बीच का है। इस पर मंत्री ने कंट्रोल रूम मानीटरिंग सही से नहीं कर रहा है। जब नाश्ते का समय नहीं पता है इसका मतलब मरीजों से कोई बात कर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी नहीं ली जाती है। बताया कि कंट्रोल रूम का काम है कि फोन आने पर मरीज को सही समय पर एंबुलेंस उपलब्ध कराए और भर्ती मरीजों के बारे में जानकारी लेते रहे कि उनकी चादर बदली जा रही है या नहीं, टायलेट साफ है या नहीं, नाश्ता समय से मिल रहा है या नहीं। यह भी पूछता कि जो लोग सिफारिश पर आते है उनके लिए क्या तरीका है। अगर किसी जन प्रतिनिधि ने किसी के लिए फोन किया तो उनकी जांच आदि कैसे की जाती है। सीएमओ ने बताया कि उनकी मंडलीय अस्पताल और नगरपालिका में बुलाकर जांच करायी जाती है। डीएम से पूछा कि मरीज से बात कर उसकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली जाती है कि नहीं।
.............................................
उद्घाटन के बाद भी शुरु नहीं हुआ सीसीयू
मिर्जापुर। हिंदू युवा वाहिनी के लोगों ने मंगलवार को मंडलीय अस्पताल परिसर में बने एल-टू अस्पताल का निरीक्षण करने आए मंत्री सुरेश खन्ना को ज्ञापन सौंपकर मंडलीय अस्पताल में सीसीयू का उद्घाटन होने के बाद भी मरीजों को सुविधा ना मिल मिलने की शिकायत की। हिंदू युवा वाहिनी के संयोजक अमित श्रीनेत ने बताया कि दो वर्ष पूर्व सीसीयू का उद्घाटन हो गया था। तब से सीसीयू शुरू नहीं किया गया है। जिसके कारण मरीज भर्ती नहीं किए जा रहे हैं।
मरीजों को जल्द अस्पताल में भर्ती कर शुरु करें उपचार: सुरेश खन्ना
मिर्जापुर। निर्देश वित्त, संसदीय कार्य, चिकित्सा व शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने मंगलवार को जिले के दौरे पर कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने के बाद कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक किया। बैठक में जिले में जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में जनपद में 480 वेड की व्यवस्था की गयी है। नपद में 65 एंबुलेंस है। जिनमें से 16 को कोविड-19 के लिए लगाया गया है। कंट्रोल रूम में फोन आते ही एम्बुलेन्स भेजने की व्यवस्था की जाती है, कोविड अस्पतालों में डाक्टरों के द्वारा समय से भ्रमण किया जा रहा है। कर्मचारियों के द्वारा सफाई की पर्याप्त ध्यान दिया जा रहा है। मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि कंट्रोल रूम में फोन आने पर मरीज के पास एंबुलेंस भेजकर उन्हें जल्द अस्पताल में भर्ती कराएं। जिससे उनका जल्द से जल्द उपचर शुरु हो सके। होम आईशोलेसन में उन्हीं को रखा जाए। जिसे बीमारी लक्षण कम हो। उसके पास अलग से बाथरूम व कमरा उपलब्ध हो। कहा कि उसकी निगरानी सम्बंधित चिकित्सक व सर्विलांस टीम के द्वारा प्रतिदिन फोन कर जानकारी की जाए। दोपहर दो बजे मंत्री का हैलीकाप्टर पुलिस लाइन में उतरा। जहां नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, छानबे विधायक राहुल कोल, मझवां विधायक सुचिष्मिता मौर्या, नपा अध्यक्ष मनोज जायसवाल, आयुक्त प्रिती शुक्ला, डीएम सुशील कुमार पटेल, एसपी डा. धर्मवीर सिंह, सीडीओ अविनाश सिंह, एडीएम यूपी सिंह, नगर मजिस्ट्रेट जगतंबा सिंह, एएसी सिटी संजय सिंह, एएसपी नक्सल महेश सिंह अत्रि, सीओ सिटी सुधीर कुमार, सीओ सदर संजय सिंह आदि ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें