रेलवे स्टेशन मिर्जापुर से सराफा व्यवसायी के पास से पकड़े गए साढ़े सात किलो चांदी मामले की जांच आयकर विभाग टीम ने शुरू कर दी है। टीम सराफा व्यवसायी से गहनों की रसीद मांगी है। जिसे व्यापारी नहीं दिखा पा रहा है। जीआरपी बरामद आभूषण को जब्त कर लिया है।
जीआरपी प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार की दोपहर में जीआरपी टीम स्टेशन पर भ्रमण कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति मिला। उसके पास मिले बैग की जांच की गई तो उसमें साढ़े सात किलो वजन के चांदी के आभूषण मिले। संदिग्ध युवक को थाने लाया गया। इसकी सूचना इनकम टैक्स और सेल टैक्स को दी गई। मंगलवार की सुबह आयकर विभाग से आए अधिकारियों ने सराफा व्यवसायी शिव कुमार सोनी निवासी भैंसहिया टोला से पूछताछ की। उनके आभूषण संबंधी कागजात मांगा गया है। जिसकी जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी। व्यवसायी शिव कुमार सोनी ने बताया कि वह घर पर चांदी का गहना बनाता है। उसे बचने के लिए प्रयागराज जा रहा था। उसे जीआरपी ने पकड़ लिया। उससे गहना संबंधी कागजात मांगा जा रहा है। जीआरपी प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि इनकम टैक्स विभाग टीम जांच कर रही है।