फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दो मंजिला आरक्षी बैरक का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
नरायनपुर। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने शनिवार को नरायनपुर पुलिस चौकी में जनसहयोग से निर्मित दो मंजिला आरक्षी बैरक का लोकार्पण किया। एसपी ने क्षेत्राधिकारी चुनार मंजरी राव से फीता कटवाया, जबकि शिलापट्ट का अनावरण आरक्षी प्रियंका ने किया।
विज्ञापन

लोकार्पण से पूर्व सावन तिवारी, शशांक ब्यास और मौसम पाठ ने शिव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच एसपी से भगवान शिव की पूजा करवाई। एसपी ने बैरक निर्माण में क्षेत्रीय नागरिकों के सहयोग की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। कहा कि यदि भविष्य में नरायनपुर की आबादी बढ़ती है, तो इसे थाना बनाने पर विचार किया जा सकता है।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मीणा, सीओ चुनार मंजरी राव, प्रभारी निरीक्षक अदलहाट अजय कुमार सेठ, अहरौरा थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा, चौकी प्रभारी नरायनपुर आशुतोष शुक्ला सहित पुलिस बल मौजूद रहा। इस मौके पर प्रभाल सिंह, सत्येंद्र सिंह, प्रधान आलोक चौरसिया, सदानंद यादव, कमलेश सिंह सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें