चुनार कोतवाली क्षेत्र के लरछूट गांव के पास बाइक सवार को बचाने में गुरुवार को मालवाहक गाड़ी टाटा एस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार आठ लोग घायल हो गए। घायलों को मंगरहा पीएचसी पर ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर पांच को चुनार सीएचसी पर भेज दिया।
भदोही जनपद चौरी थाना क्षेत्र के भाला गिरी गांव निवासी छैला बिंद की बहन को पुत्र पैदा होने पर गुरुवार को टाटा एस मालवाहक गाड़ी से बधावा लेकर सीखड़ जा रहा था। गाड़ी में 25 लोग सवार थे। दोपहर करीब दो लरछूट गांव आईटीआई कॉलेज के सामने पहुंचा तो सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने में गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें चंदा देवी 35 वर्ष, कलावती 50 वर्ष, चंदा 30 वर्ष, राजेश 25 वर्ष, बुधिराम 20 वर्ष, चंचल 35 वर्ष, तारा 12 वर्ष, रवि 18 वर्ष घायल हो गए।