फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित कार्य पूरा कर रैंकिंग सुधारें

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने शासन की विकास प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों के प्रगति जानी। सभी अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने विभाग रैंकिंग को अवश्य देखें तथा जिन योजनाओं में आंशिक कार्य लंबित है, उसे पूर्ण करते हुए सुधार लाएं। समीक्षा में आयुष्मान गोल्डन कार्ड की प्रगति खराब मिलने पर सीएमओ को सुधार लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बिजली विभाग की समीक्षा के दौरान स्थानीय स्तर पर भुगतान होने वाले सरकारी विभागों के विद्युत बकाये के वसूली पर जोर दिया । कहा कि जिस विभाग पर बिजली बिल का बकाया है। उससे पत्राचार कर बजट की मांग करते हुए बकाया बिजली के बिलों का भुगतान सुनिश्चित करेें। सीडीओ ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि आयुष्मान गोल्डन कार्ड की प्रगति खराब है। इसमें सुधार लाकर स्वास्थ्य विभाग की रैकिंग में सुधार लाएं। कौशल विकास समीक्षा के दौरान कहा कि अधूरे प्रशिक्षण को पूर्ण कराएं। निवेश मित्र एवं झटपट पोर्टल प्राप्त शिकायतों का समय से निस्तारण करें। राज्य भूजल संरक्षण मिशन बोरिंग के भौतिक लक्ष्य के सापेक्ष भौतिक प्रगति प्रतिशत, चेक डैम निर्माण के भौतिक लक्ष्य की प्रगति, नहरों में टेल तक पानी पहुंचानपा, नहरों की सील्ट सफाई, सोलर फोटोवोल्टेक सिंचाई पंप, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, निराश्रित गोवंश, पशु टीकाकरण, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, परिवार नियोजन, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर 2019-20 के सापेक्ष प्रगति का प्रतिशत, सामुदायिक शौचालय निर्माण, आपरेशन कायाकल्प आदि पर बिन्दुवार विस्तृत चर्चा की गयी। बैठक में डीएफओ पीएस त्रिपाठी, परियोजना निदेशक डीआरडीए अनय कुमार मिश्र, उप निदेशक कृषि अशोक उपाध्याय, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कैलाश नाथ, जिला पूर्ति अधिकारी उमेश चन्द्र, जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें