फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट वाच से नकल करता पकड़ा गया परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की विषम सेमेस्टर परीक्षा के दौरान केेबी कॉलेज में सोमवार को दूसरी पाली में एमए अंग्रेजी तृतीय सेमेस्टर का एक परीक्षार्थी स्मार्ट वॉच से नकल करते पकड़ा गया।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान जब महाविद्यालय का आंतरिक उड़ाका दल कक्ष संख्या 14 में पहुंचा तो एक परीक्षार्थी बार-बार अपनी स्मार्ट वाच देख रहा था। उड़ाका दल के पहुंचने पर वह हड़बड़ा गया। उसकी नकल की पोल खुल गई। उसे परीक्षा से वंचित कर दिया गया। द्वितीय पाली में स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर में सोमवार को कुल पंजीकृत 343 में नौ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उड़ाका दल में प्रभारी प्राचार्य डॉ. देवेंद्र पांडेय, डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. अरविंद कुमार मिश्र एवं आंतरिक सचल दल के संयोजक डॉ. शशांक शेखर द्विवेदी, डॉ. करनैल सिंह, डॉ. धनज्ञय सिंह, डॉ. राजेश कुमार यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें