नारघाट शहीद उद्यान में स्थापित अमर शहीद नरेश चंद्र श्रीवास्तव की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते अख
-शहीद उद्यान नार घाट में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया
मिर्जापुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की जिला इकाई के तत्वावधान में बुधवार को अमर शहीद नरेश चंद श्रीवास्तव के जयंती पर उनका स्मरण किया गया। शहीद उद्यान नार घाट में स्थापित प्रतिमा पर महासभा के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष रत्नेश श्रीवास्तव ने कहा कि इस प्रकार के वीर पुरुष विरले मिलते हैंं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि अमर शहीद नरेश चंद श्रीवास्तव मिर्जापुर के महान किशोर स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने मात्र 16 वर्ष की आयु में देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। जिलाध्यक्ष रत्नेश श्रीवास्तव ने मांग कि पहाड़ा रेलवे स्टेशन का नाम बदल कर शहीद नरेश चंद के नाम पर किए जाने की मांग की। महिला विंग की जिलाध्यक्ष किरन श्रीवास्तव ने कहा की बीएलजे इंटर कॉलेज में अध्ययन के दौरान देश प्रेम में जीवन को समर्पित करने वाले शहीद को शत शत नमन है। संचालन सुजीत कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर यूसी श्रीवास्तव, सतीश सिन्हा, कुलदीप श्रीवास्तव, राकेश सिन्हा, आवेश श्रीवास्तव आदि रहे।