फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की हत्या का खुलासा न होने पर होगा प्रदर्शन

विज्ञापन
नाबालिग बच्चों के हत्यारों को पकड़ने के लिए सर्वदलीय बैठक के संदर्भ विमर्श करते जिले के नेता । - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
लालगंज। विभिन्न राजनीतिक दलों ने शुक्रवार को सर्वदलीय बैठक कर चेतावनी दी है कि अगर मुख्यमंत्री के निर्देश के तहत 24 घंटे के अंदर बामी गांव के नाबालिगों की हत्या के खुलासा नहीं हुआ तो प्रदर्शन किया जाएगा। सभी दलों ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार में संवेदना व्यक्त करने गए उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में विलंब हो रहा है। यह सरकार की विफलता है। कांग्रेस के पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने सवाल खड़ा किया कि तीन दिन बीतने को हैं। हत्यारे पकड़ से बाहर हैं। इसी प्रकार सपा के रोहित शुक्ला ने मांग की कि पीड़ित परिवार को राहत राशि देने की जरूरत है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि भूषण दुबे ने भी पीड़ितों को न्याय दिलाने की गुहार लगाई। कांग्रेस कमेटी के अशोक उपाध्याय ,न्यायिक मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील पांडेय ने कहा कि समय बीतने के बाद धरना प्रदर्शन जिले स्तर पर किया जाएगा। प्रमुख नरेंद्र गिरी, तूफानी लाल यादव ने शोक संवेदना व्यक्त की।
इनसेट
25-25 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए
मिर्जापुर। कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने शोक संवेदना प्रकट करने के बाद पीड़ित परिवार को 25- 25 लाख रुपये मुआवजा दिलाने की मांग की। साथ ही पूरी घटना की न्यायिक जांच कराने की भी मांग की। इस अवसर पर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी, जिला प्रवक्ता मिन्हाज खां उर्फ छोटे खां, रामाचार्य शुक्ला, शाहनवाज खां, मोनू पठान, सुधीर उपाध्याय, डा. सुरेश कुमार दुबे, पूर्व ग्राम प्रधान गणेश शंकर दुबे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें