भाजपा की सदस्यता चाहते हैं अखिलेश यादव : केशव मौर्य
मिर्जापुर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दावा करते हुए कहा कि अखिलेश यादव भाजपा की सदस्यता चाहते हैं, लेकिन मैंने कहा कि इसके लिए वे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से संपर्क करें, लेकिन शर्त होगी कि कोई गुंडा व माफिया उनके साथ नहीं होगा।
वे जन चौपाल वाले स्थल पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। अखिलेश यादव के अंग्रेजों के वंशज वाले बांटने की नीति के बयान पर कहा कि वे बौखला गए हैं। सपा का सूर्य अस्त हो रहा है। उनका जहाज डूब रहा है। उन्होंने लोगों से कमल के फूल पर मुहर लगाने की अपील की।