मिर्जापुर जिले के एक गांव में घर में लकड़बग्घा घुसने की सूचना पर पूरे गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू शुरू कर दी है।
मिर्जापुर जिले के संतनगर थाना क्षेत्र के कुहूंकि गांव के अमहवा मौजा में बसंत कोल के घर में लकड़बग्घा घुस गया। गुरुवार दोपहर जंगल की तरफ से आया लकड़बघ्घा घर में घुसा तो ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने गांव में लकड़बग्घा आने की सूचना पुलिस विभाग को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग कर्मियों को जानकारी दी। घंटों बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आगे की कार्यवाही में जुटी।