फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पत्नी को फोन पर बात करते देख पति का खौल उठा खून, तवे से सिर पर किया हमला; पत्नी की मौत

Wed, 30 Jul 2025 04:25 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Mirzapur News: मिर्जापुर जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र के खजूरी गांव में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। एक पति ने मामूली विवाद में पत्नी पर तवे से वार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Meta AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले की देहात कोतवाली क्षेत्र के खजूरी गांव में बुधवार की दोपहर फोन पर बात करने को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी पर तवे से हमला कर दिया। हमले में पत्नी की मौत हो गई। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र निवासी रोहित बाहर रहता था। तीन दिन पहले वह अपने गांव लौटा है। बुधवार की दोपहर पत्नी किसी से फोन पर बात कर रही थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद में पति ने पत्नी के सिर पर तवे से हमला कर दिया। हमले में पत्नी की मौत हो गई। 

इसे भी पढ़ें; नाबालिग से दुष्कर्म: दोषी को 45 दिन के अंदर मिली 20 साल की सजा, कोर्ट ने 12 हजार जुर्माना भी लगाया
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि देहात क्षेत्रांतर्गत ग्राम खजुरी में पति-पत्नी के मध्य आपसी विवाद में पति द्वारा पत्नी पर तवे से प्रहार किया गया। जिससे पत्नी की मृत्यु हो गई। सूचना पर तत्काल पुलिस के उच्चाधिकारी द्वारा मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें