लालगंज। थाना क्षेत्र के बामी गांव में बुधवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से झुलसकर विवाहिता की मौत मामले में पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी पति, ससुर व जेठ को गिरफ्तार कर लिया।
क्षेत्र निवासी विजय बहादुर की पत्नी कंचन की देर रात आग लगने से मौत हो गई थी। कंचन के भाई राधिका प्रसाद ने थाने में तहरीर देकर पति विजय बहादुर, ससुर रामकुमार, जेठ लालबहादुर व सास के खिलाफ जलाकर मारने का आरोप लगाया। पुलिस ने पटेल नगर चौराहा लहंगपुर से पति, जेठ और ससुर को गिरफ्तार कर लिया।