फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब के भीटा पर दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। लालगंज थाना क्षेत्र के बनकी गांव निवासी दीपक पटेल के तालाब के भीटा पर शुक्रवार को मगरमच्छ देखते ही रोपाई कर रहे मजदूर भाग खड़े हुए। मगरमच्छ निकलने की सूचना दीपक ने संतनगर चौकी और सिरसी रेंजर को दिया। इस पर सिरसी रेंजर ने दीपक पटेल से जाल की व्यवस्था करने को कहा। कुछ देर बाद टीम को मौके पर भेजने की बात कही।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने खेत तालाब में मगरमच्छ को देख सिरसी रेंजर पप्पू राम को फोन कर बताया, पर घंटो इंतजार करने के बाद भी वन विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। मगरमच्छ देख रोपाई कर रही महिलाओं में दहशत का माहौल हे। जिसके बाद दोपहर एक बजे ग्रामीण खुद जाल लेकर अपनी जान की परवाह किए बगैर तालाब में उतर गए और जाल लगाना शुरू किया। तभी मगरमच्छ उस तालाब से निकलकर कुछ दूर बने दूसरे तालाब में भाग गया। इसके बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नही पहुंची थी। इसे लेकर ग्रामीणों में वन विभाग कर्मचारियों के प्रति रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें