फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पड़ोसी के गुलाल लगाने पर पति ने पत्नी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। प्रतिमा विसर्जन करने गई पत्नी को पति के सामने गांव के एक पड़ोसी युवक ने शुक्रवार को गुलाल लगा दिया। इस पर पति ने पत्नी को पीटकर घायल कर दिया। पत्नी के बेहोश होने पर परिजनों ने सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को प्रतिमा विसर्जन के लिए गांव में भ्रमण हो रहा था। पति-पत्नी इसमें शामिल हुए थे। तभी गांव के एक युवक ने पत्नी के गाल पर गुलाल लगा दिया। यह देख पति देखकर आग बबूला हो गया। प्रतिमा विसर्जन कर दोनों पति-पत्नी घर लौटे। घर पहुंचने पर पति-पत्नी में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। थानाध्यक्ष दया शंकर ओझा ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें