फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पत्नी की हत्या का आरोपी 10 हजार का इनामी पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। राजापुर गांव में अक्तूबर माह में पत्नी की हत्या के आरोप में फरार चल रहे 10 हजार के इनामी आरोपी पति को मड़िहान पुलिस ने सोमवार को राजापुर जंगल से तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

राजापुर गांव निवासी तौलन की शादी घोरावल थाने के शिवद्वार निवासी बड़ेलाल की पुत्री रेखा के साथ हुई थी। आरोप है कि पति तौलन के उत्पीड़न से परेशान होकर रेखा अपने चार बच्चों को छोड़कर मायके चली गई। कुछ दिनों बाद 14 अक्तूबर को तौलन अपने साथी के साथ बाइक से ससुराल पहुंचा। वहां विदाई के लिए जिद करने लगा। रेखा ने ससुराल जाने से इनकार किया तो जबरन बाइक पर बैठाकर चल दिया। रास्ते में उसके साथ मारपीट की। इससे वह अचेत हो गई। अचेत अवस्था में ट्रैक्टर-ट्राॅली से लेकर रात 11 बजे घर पहुंचा। अगले दिन 15 अक्तूबर की सुबह बच्चे जगे तो रेखा की मौत हो चुकी थी। मौत से दुखी बच्चों की चीख-पुकार सुनकर पास पड़ोस के लोग जुट गए। घटना की जानकारी पुत्री नेहा ने अपने नाना को फोन कर दी। नाना बड़ेलाल पहुंचे तो रेखा की मौत हो चुकी थी। बड़ेलाल की तहरीर पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। सीओ ऑपरेशन मड़िहान मुनेंद्र पाल सिंह ने बताया कि तौलन 14 अक्तूबर को बाइक से ससुराल से पत्नी रेखा को लेकर घर के लिए निकला था। रास्ते में दोनों के बीच विवाद बढ़ने पर रेखा के साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान गंभीर चोट लगने के कारण रक्तस्राव ज्यादा हुआ। ससुराल में रेखा की मौत हो गई।
मौत की जानकारी होते ही पति तौलन फरार हो गया। उसे पकड़ने के लिए पुलिस तलाश कर रही थी। इस बीच पुलिस अधीक्षक की तरफ से उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। इस बीच पुलिस को तौलन के राजापुर जंगल में होने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने वहां पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें