फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दिवाली पर रोशन हुए घर, हर तरफ दिखा उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। दीपावली पर रोशनी से जिले का हर क्षेत्र जगमग नजर आया। सुबह बाजारों में उत्साह दिखा तो शाम ढलते ही दीप और झालरों से घर व व्यावसायिक प्रतिष्ठान रोशन हो उठे। इस दौरान लोगों ने परिवार व ईष्ट मित्रों के साथ जमकर त्योहार का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

रविवार को सुबह एक अलग उत्साह लेकर आई। लोग खान-पान के साथ ही तैयारियों में जुटे रहे। बाजारों में भी सजावटी सामानों के साथ ही मिठाई, कपड़े इत्यादि की खरीदारी होती रही। देर शाम तक यह सिलसिला चलता रहा। शाम ढलते ही परिवार के सदस्य नए परिधान में दीपावली की पूजा में शामिल हुए। घरों को खूबसूरत ढंग से सजाया गया था। नगर में विभिन्न मोहल्लों में घरों की भव्य सजावट की गई थी। गंगा किनारे स्थित बरियाघाट, नारघाट, संकठाघाट, बाबाघाट, पक्काघाट, त्रिमुहानी, फतहां घाट सहित अन्य घाटों के किनारे सजे मकानों के प्रतिबिंब गंगा में पड़ रहे थे। दूर से देखने पर ऐसा लग रहा था, जैसे धरती पर तारे उतर आए हों। गंगा उस पर से लोग यह दृश्य मोबाइल फोन में कैद करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें