संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। जिले में पोषण ट्रैकर एप पर ई-केवाईसी और चेहरा प्रमाणीकरण फीडिंग नहीं करने पर 803 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मानदेय रोकने की चेतावनी दी गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि यदि 25 जून तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की तो उनका मानदेय रोक दिया जाएगा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणी वर्मा ने बताया कि ई-केवाइसी और चेहरा प्रमाणीकरण (एफआरएस) फीडिंग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं लापरवाही बरत रही हैं।
उन्होंने 25 जून फीडिंग नहीं कराने पर 803 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मानदेय रोकते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी है। कहा कि जिले में 2668 के सापेक्ष इन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लापरवाही बरतते हुए फीडिंग कार्य आरंभ ही नहीं किया है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि सामान्य लाभार्थी भी आंगनबाड़ी केंद्र की योजना का लाभ लेने के लिए प्ले स्टोर से पोषण ट्रैकर एप को डाउनलोड करके ई केवाइसी कर सकते हैं।
लाभार्थी बेनिफिसियरी विकल्प में जाकर ई केवाइसी और एफआरसी कर सकते हैं। जनपद में 166114 में से 44000 लाभार्थियों ने ही फेस आथेंटिफिकेशन अर्थात चेहरा प्रमाणीकरण कराया है।
इसके चलते शेष लाभार्थियों को जुलाई माह में पोषाहार नहीं मिलेगा। ई केवाइसी और एफआरसी नहीं होने पर पोषाहार के साथ ही गर्भवती महिलाओं को मातृ वंदन योजना का लाभ नहीं मिलेगा।