फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड ने कच्चे मकान के बड़ेर में फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में बुधवार की सुबह सहोमगार्ड ने कच्चे मकान के बड़ेर से फांसी का फंदा लगा लिया। जब तक परिजन पहुंचकर उसे फंदे से नीचे उतारते उसकी मौत हो गई। होमगार्ड के मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय कपूर चन्द कच्चे मकान से 200 मीटर दूर प्रधानमंत्री आवास में एक पखवारे से रहता था । सुबह जब पत्नी अनारकेसर खाना बनाने लगी तो कपूरचंद धीरे से चारपाई की रस्सी निकालकर बाल्टी में रखकर स्नान करने के बहाने कच्चे मकान के कूप पर चला गया। अंदर से मकान का दरवाजा बंद कर कच्चे मकान की बड़ेर में चारपाई की रस्सी से लटक गया। दो घंटे बीत जाने के बाद पत्नी अनार केसर अपने छोटे पुत्र ज्ञान नरेश को पिता की तलाश के लिए कूप पर भेजा पर कपूरचंद वहां पर दिखाई नहीं दिया। तब वह कच्चे मकान के तरफ गया। जहां दरवाजा अंदर से बंद था। संदेह होने पर वह दरवाजा तोड़कर किसी तरह अंदर गया तो पिता को फांसी के फंदे पर लटका पाया। पिता को फंदे पर लटका देख शोर मचाया। मौके पर पहुंचे परिवार व ग्रामीणों ने रस्सी को काटकर होमगार्ड नीचे उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक को दो पुत्र व एक पुत्री है। एक पुत्र व एक पुत्री की शादी कर चुकी है। छोटे पुत्र की शादी अभी तक नहीं हो पाई है। होमगार्ड सात भाइयों में पांचवें स्थान पर था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें