फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडप से बांस निकालते समय पिता की मौत, चाचा झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह/चेतगंज। चील्ह थाना क्षेत्र के नएपुर गांव में शादी बीतने के बाद मंगलवार को मंडप में लगे बांस को हटाते समय दुल्हन के पिता और चाचा करेंट की चपेट में आ गए। बांस ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार से छू गया। इससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टर ने दुल्हन के पिता को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजन दोनों को निजी अस्पताल ले गए। वहां भी पिता को मृत घोषित कर चाचा को भर्ती किया गया। बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर हटाया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी राजेंद्र कुमार को तीन पुत्री बेबी कुमारी, भावना कुमारी, ललिता कुमारी और दो पुत्र पंकज कुमार और चंदन कुमार है। 14 जून को उसके बड़ी पुत्री बेबी कुमारी की शादी थी। शादी बीतने के बाद बुधवार को पिता राजेंद्र और चाचा सुरेंद्र मंडप में लगे बांस को निकाल रहे थे। बांस के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजरा हुआ था। बांस निकालते समय तार से छू गया। इससे बांस में करंट उतर गया। इससे 42 वर्षीय राजेंद्र और उसका भाई 30 वर्षीय सुरेंद्र की करंट की चपेट में आ गए। चीख सुनकर परिजन दौड़े और किसी तरह से दोनों को बांस से अलग करके उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर आए। मंडलीय अस्पताल में डाक्टर ने राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। परिजन नहीं माने और उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले गए। वहां भी डाक्टर ने राजेंद्र को मृत घोषित कर सुरेंद्र को भऊर्ती कर दिया। मौत से परिञवार में कोहराम मच गया। करंट से मौत होन के कारण परिजन और ग्रामीणों का गुस्सा बिजली विभाग पर फूट पड़ा। ग्रामीण चील्ह-गोपीगंज मार्ग पर बिजली विभाग के खिलाफ जाम लगा दिया। सूूचना पर पहुंचे चील्ह थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों को समझा कर जाम समाप्त कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें