फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्डों की हड़ताल शुरू

Thu, 02 Apr 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
होमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन की बैठक बुधवार को महुवरियां स्थित जीआईसी के मैदान में आयोजित की गई।
विज्ञापन


जिसमें 10 सूत्री मांगों को पूरा न होने पर होमगार्ड ने सात दिवसीय कार्य का बहिष्कार शुरू कर दिया।

एसोसिएशन ने 10 सूत्री मांग पत्र देकर 31 मार्च तक मांगे पूरी न होने पर सात दिनों तक कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया था। मांगे पूरी न होने पर बुधवार को धरना देकर होमगार्ड ने कार्य का बहिष्कार शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष        रविन्द्र नाथ विश्वकर्मा ने कहा कि मांगे पूरी न होने पर कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।


प्रमुख मांगों में होमगार्ड के सभी अवैतनिक अधिकारी और जवानों को नियमित किया जाय।

मिर्जापुर जिले में वर्ष 2000 से 2011 तक की गई अवैतनिक होमगार्ड भर्ती की जांच कराई    जाय।

वैतनिक अधिकारी व कर्मचारी द्वारा की जा रही ड्यूटी लगवाने      धन उगाही बंद की जाय। होमगार्ड विभाग द्वारा लगाई जा रही  ड्यूटी को जिला मजिस्ट्रेट के पास निहित किया जाय।
विज्ञापन


 जमालपुर कंपनी के मृतक होमगार्ड को दुर्घटना बीमा एवं सरकारी  सहयोग राशि तत्काल दिया  जाय। ड्यूटी लिस्ट को महीने में एक बार निकाली जाय आदि शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें