बैंक लेखाबंदी, महावीर जयंती और गुड फ्राई डे का अवकाश लोगों की जेब पर भारी पड़ने लगा है।
बैंकों की लगातार बंदी के कारण शहर के एटीएम नगदी से खाली हो चुके हैं। ऐसे में एटीएम के शटर गिर गए हैं और बैंक के उपभोक्ता नगदी के लिए परेशान हैं।
शहर में सिविल लाइंस, डंकीनगंज, वासलीगंज और कटरा बाजीराव आदि इलाकों में अधिक एटीएम है। इन इलाकों में लोग एटीएम कार्ड को लेकर एक एटीएम से दूसरे एटीएम तक दौड़ लगाते रहे लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
अभी अवकाश का दौर दो दिन और चलेगा तब तक लोगों को नगदी की परेशानी उठानी पड़ेगी। लेनदेन प्रभावित होने से सबसे अधिक फजीहत व्यापारियों की हो रही है।