फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली: आकर्षक कपड़ो से सजे शो रुम

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। होली त्यौहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी है। शुक्रवार को कपड़ों की दुकानों पर चहल-पहल बनी रही। आकर्षक कपड़ों से सजे शोरुमों में सुबह से शाम तक बच्चों संग परिजनों की आवाजाही बनी रही। नगर के वासलीगंज, महुवरिया, गिरधर चौराहा, जिला अस्पताल रोड, स्टेशन रोड के साथ ही अन्य स्थानों पर खुले मॉल और कपड़ों के शो रुम में ज्यादातर लोगों की ओर से बच्चों के लिए रेडीमेड वस्त्रों की खरीदारी करने में जुटे हुए हैं। पुरुष टी-शर्ट, जींस, डेनिम शर्ट, बच्चो के शूट, टी-शर्ट, महिलाओं के लिए साड़ी समेत आकर्षक डिजाईन व फैंसी कपड़े ग्राहकों को अपनी ओर लुभा रहे है। अधिकांश शोरुमों में कपड़ों की खरीदारी में 250 से लेकर एक हजार रुपये तक शॉपिंग फ्री का भी ऑफर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

मुखौटे व पिचकारियों की दुकानों पर उमड़ रही बच्चों की भीड़
मिर्जापुर। होली सड़क की पटरियों पर रंग-अबीर व पिचकारियों के साथ ही मुखौटे से दुकानें सज गई हैं। प्लास्टिक के बने रंग बिरंगे पिचकारियां बच्चों को अपनी ओर लुभा रहे हैं। नगर के घंटाघर, तेलियागंज, वासलीगंज, सिविल लाइंस, मुकेरीबाजार, संगमोहाल, बसनई बाजार, धुंधीकटरा, रमईपट्टी, महुवरिया, रामबाग आदि बाजार में अबीर व गुलाल व पिचकारियों की दुकानों पर बड़ों के साथ ही बच्चों की खासी भीड़ नजर आ रही है। मबंदूक, गिटार, बैग आदि मनपसंद पिचकारियों के साथ ही रंग बिरंगे मुखौटे व बालों की खरीदारी में बच्चे जुटे रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें