फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मोबाइल फोन पर दी धमकी, आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। खबर प्रकाशन से नाराज व्यक्ति ने दैनिक समाचार पत्र के वरिष्ठ पत्रकार को मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित पत्रकार ने कोतवाली जीयनपुर में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमीन बेलारी गांव निवासी मनोज कुमार ओझा हिंदी दैनिक समाचार पत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। कोतवाली में तहरीर दी है। आरोप लगाया कि दो मार्च की शाम 7.50 व 7.52 बजे मोबाइल नंबर से उनके फोन पर कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को अनिल यादव बताते हुए कहा कि शिक्षा विभाग में कार्यरत विधिचंद यादव व रिंकी यादव से संबंधित प्रकाशित खबर पर आपत्ति जताई। पत्रकार के यह कहे जाने पर कि खबर विभाग से प्राप्त तहरीर के आधार पर प्रकाशित की गई है। किसी भी आपत्ति के लिए न्यायिक प्रक्रिया अपनाई जा सकती है, आरोप है कि फोन करने वाले ने कथित रूप से धमकी दी। मनोज कुमार ओझा ने बताया कि फोन करने वाले व्यक्ति ने धमकी दी कि वह वर्षों से कोर्ट-कचहरी देख रहा है, उसके ऊपर 50 मुकदमे हैं और वह कोर्ट के माध्यम से नहीं बल्कि अन्य तरीके से ‘ठीक’ कर देगा। साथ ही सुबह समझा देने की भी बात कही। कोतवाल राजकुमार सिंह ने ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो चुकी है और अनिल यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें