फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जंगल में छिपा था हिस्ट्रीशीटर, पुलिस को देखते ही झोंकी फायरिंग; जवाबी कार्रवाई में लगी गोली

Fri, 08 Aug 2025 01:39 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

मिर्जापुर जिले की अहरौरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 20 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में बदमाश को गोली लगी है। 
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ के बाद घटनास्थल पर मौजूद टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले की अहरौरा पुलिस ने वनस्थली विद्यालय के पास से शुक्रवार की सुबह मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर व इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसके पास से छह मोबाइल फोन, 5500 रुपये, एक तमंचा, कारतूस बरामद किया।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
अहरौरा थानाध्यक्ष अजय सेठ को सूचना प्राप्त हुई कि जिला बदर हिस्ट्रीशीटर व 20 हजार का इनामी अपराधी थाना अहरौरा क्षेत्रांतर्गत वनस्थली विद्यालय के पास स्थित जंगल में छिपा है। इस पर अहरौरा पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई। 

इस दौरान अपराधी द्वारा गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए जंगल की तरफ भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, जिसमें जिला बदर हिस्ट्रीशीटर अपराधी के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल अपराधी जावेद  निवासी दुर्गा जी पहाड़ी नई बस्ती थाना अहरौरा को इलाज हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक के केबिन में घुसकर करता था चोरी

अपराधी जावेद टोल टैक्स तथा ढाबों के आसपास रात में खड़ी ट्रक के शीशे में लगी रबर को ब्लेड से काट कर शीशा निकालकर ट्रक के केबिन में प्रवेश कर सो रहे ड्राइवर की जेब व केबिन में रखे हुए मोबाइल, रुपये को चुरा लेता है। इसके गैंग में इसके अतिरिक्त पांच अन्य सदस्य हैं। जिसमें से चार सदस्यों की गिरफ्तारी सात अगस्त को हुई। उनके कब्जे से भी मोबाइल फोन व रुपये बरामद हुए हैं। अभियुक्त द्वारा 24 से अधिक घटना करना बताया है। जावेद पूर्व में लूट तथा चोरी में भी जेल जा चुका है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें