सीओ सदर अमर बहादुर ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। वहीं, चुनार के जौगढ़ निवासी तौलन (30) पत्नी की विदाई कराने के लिए ससुराल बलुआ बजाहुर गांव आए थे। मंगलवार की देर रात आठ बजे वह शौच के लिए खेत की तरफ गए थे।
शौच के बाद वह गड्ढे के पानी में हाथ धो रहे थे तभी उनका पैर फिसल गया। वह पानी भरे गहरे गड्ढे में गिर गए। डूबने से उनकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान दुखरन सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। चुनार थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्या ने बताया कि पानी में डूबने से युवक की मौत हो गई।