फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नंगे पांव निकली हिंडोला माता की पदयात्रा

विज्ञापन
श्री विन्ध्य विजयपुर शीतला संघ हिंडोला विंध्याचल की ओर से नंगे पांव पैदल यात्रा पर निकलते हुए, 
विज्ञापन
विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी धाम के पकरीतर स्थित शीतला मंदिर से मंगलवार शाम हिंडोला माता की भव्य झांकी और पदयात्रा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ निकाली गई। गाजे-बाजे और मां के जयकारों के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु नंगे पांव हिंडोला लेकर विजयपुर धाम के लिए रवाना हुए। यात्रा के दौरान विंध्याचल की गलियां और प्रमुख मार्ग भक्तिमय माहौल से सराबोर रहे।
विज्ञापन

श्री विंध्य विजयपुर शीतला हिंडोला संघ, विंध्याचल के तत्वावधान में निकली पदयात्रा चिकान टोला, पूरब मोहाल, बरतर तिराहा, कोतवाली गली, मां विंध्यवासिनी मंदिर, पश्चिम मोहाल, चामुंडा देवी मंदिर, रामजानकी मंदिर और निहुत महावीर मंदिर से होते हुए शिवपुर बाजार तथा अष्टभुजा मंदिर पहुंची। श्रद्धालुओं ने मार्ग में विभिन्न स्थानों पर हिंडोला माता की पूजा-अर्चना कर मंगलकामना की। संघ के मंत्री मनीष रावत के नेतृत्व में ध्वज-पताका के साथ पदयात्रा बरम बाबा मार्ग से विजयपुर धाम के लिए रवाना हुई। देर रात विजयपुर धाम पहुंचने पर हिंडोला माता का विधि-विधान से पूजन किया गया। इस अवसर पर मां शीतला का आकर्षक शृंगार, पूजन और भंडारे का आयोजन भी हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में संघ अध्यक्ष पप्पू पांडेय, मंत्री मनीष रावत, कोषाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, मीडिया प्रभारी संतोष कुमार उर्फ रिंकू, झुल्लन गुप्ता, रामजी सोनकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें