अदलहाट मेडल के साथ हिमांशु यादव फोटो सोशल मीडिया
- फोटो : samvad
अदलहाट। गोरखपुर के रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में सात से 11 अक्तूबर के बीच शनिवार को अयोजित हुए 69वीं प्रदेशीय विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता में मिर्जापुर मंडल के छात्र ने कांस्य पदक जीता है।
प्रतियोगिता के समापन पर मिर्जापुर मंडल ने दो पदक जीते। मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजवन सिंह ने बताया कि जिले के मॉडल इंटर कॉलेज रुदौली के छात्र हिमांशु यादव ने अंडर-17 बालक वर्ग के ग्रीको रोमन में शनिवार को कांस्य पदक जीतकर सफलता अर्जित की।
इसके पहले इसी विद्यालय के रुदौली गांव के किसान हीरालाल यादव के पुत्र सोनू यादव ने प्रतियोगिता में अपने पहले ही प्रयास में अंडर-17 बालक वर्ग के 51 किग्रा भार वर्ग के फ्री स्टाइल में मंडल के लिए कांस्य पदक जीता था। कोच रवीश कुमार के संरक्षण में मंडल को दो कांस्य पदक मिले हैं।