फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सामान्य अध्ययन के प्रश्नों ने परीक्षार्थियाें को ज्यादा उलझाया

विज्ञापन
नगर के कांशीराम राजकीय बालिका इंटर कालेज से पीसीएस का परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी, स्रोत  - फोटो : samvad
विज्ञापन
मिर्जापुर। यूपीपीसीएस प्री की परीक्षा का रविवार को जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर आयोजन हुआ। इसमें पंजीकृत 6912 परीक्षार्थी में सुबह की पाली में 3323 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 3589 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

दूसरी पाली में 6912 में 3293 उपस्थित तथा 3619 अनुपस्थित रहे। सुबह की पाली में हुए सामान्य अध्ययन के प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को उलझाया। सवाल में सवाल आने पर परीक्षार्थियों को परेशानी हुई।
परीक्षा की निगरानी के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट तो तैनात थे ही। केंद्र व्यवस्थापक के साथ एक वाह्य केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की गई थी। जिले के राजकीय इंटर कॉलेज व राजकीय हाईस्कूल के प्रधानाचार्य व वरिष्ठ प्रवक्ताओं को सतर्कता की दृष्टि से लगाया गया था।
विज्ञापन

डीएम पवन कुमार गंगवार ने एएसजे इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज व जीडी बिनानी पीजी कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरों की जांच की। उनके साथ जिला विद्यालय निरीक्षक मायाराम, राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजकुमार दीक्षित व अन्य थे। अन्य प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस अधिकारी भी लगातार परीक्षा केंद्रों का चक्रमण कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें