फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: हिमालय गुरु बोले, 2040 तक अखंड होगा भारत

विज्ञापन
बेलन बरौंधा में लोगों को शांति संदेश देते हिमालय बाबा।-संवाद।
विज्ञापन
लालगंज । हिमालय की कंदराओं में 50 वर्ष तक कठिन साधना करने का दावा करने वाले हिमालय गुरु बुधवार को अपनी पदयात्रा में लालगंज पहुंचे। आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम मंदिर से शुरू हुई यह यात्रा छह माह में यहां पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।हिमालय गुरु ने आध्यात्मिक चर्चा के दौरान भविष्य को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि योग शक्तियां और पंचभूत तत्व मिलकर वर्ष 2040 तक बड़ा परिवर्तन लाएंगे। इससे पाकिस्तान और बांग्लादेश पुनः भारत के अखंड स्वरूप का हिस्सा बनेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि विश्व का कल्याण तभी संभव है जब सनातन शक्तियां जागृत रहेंगी। बिना सोए तय कर रहे हैं सफर। उन्होंने बताया कि उन्होंने पिछले 70 वर्षों से नींद नहीं ली है। वह प्रतिदिन 25 से 30 किलोमीटर पैदल चलते हैं और अब तक 3800 किलोमीटर की दूरी तय कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि पंचभूतों में से वह चार शक्तियों को अर्जित कर चुके हैं और वर्तमान में अग्नि शक्त की विद्या सीख रहे हैं। उनके साथ तिरुपति के प्रताप स्वामी, करनाल के राघव राजेश्वरी और बेंगलुरु की नलिनी भी पदयात्रा में शामिल हैं। लालगंज मैं स्वागत विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष हरिशंकर मिश्रा, उमेश हिंदू, गौर्वेंद्र सिंह, राजेश मिश्रा ,सतेंद्र तिवारी, निरंजन पांडे, सोनू मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन

बाबा का बेलन बरौधा में ग्रामीणों ने किया स्वागत-ड्रमंडगंज। सामाजिक शांति और गोरक्षा का संदेश देते हुए हिमालय गुरु उर्फ हिमालय बाबा बुधवार को सुबह बेलन बरौधा पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने बाबा का स्वागत किया। पर्यावरण प्रेमी हिमालय बाबा भूगर्भ जल स्तर को संतुलित रखने के लिए कई यज्ञ भी कर चुके हैं। हिमालय बाबा ने छह माह पहले आंध्र प्रदेश के श्री शैलम मल्लिकार्जुन स्वामी ज्योतिर्लिंग का दर्शन करने के बाद भारत भ्रमण करने के लिए पैदल यात्रा की शुरुआत की थी। श्रीशैलम से चलकर वे जूनागढ़ होते हुए काशी के लिए निकले हैं। अब तक वे करीब 4000 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर चुके हैं। बाबा का स्वागत करने वालों में डा महानारायण भारती, निरंजन पांडेय, राजेश मिश्र, उदय शंकर मिश्र, अर्जुन कोल, महेश मिश्र, प्रभात मिश्र, छोटकू सिंह, लक्ष्मण सिंह आदि ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें