फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: थाना समाधान दिवस में पहुंचे भूमि विवाद के सबसे ज्यादा मामले

विज्ञापन
हलिया समाधान दिवस में सहायक चकबंदी अधिकारी शिवनारायण चौबे सुनते फरियाद। स्रेात- सोशल म​िीडया
विज्ञापन
मिर्जापुर। थाना समाधान दिवस के दौरान जिले के 18 थानों में लोगों की समस्याएं सुनी गईं। सबसे अधिक मामले जमीन विवाद से संबंधित रहे। कुल 278 मामले आए, जिनमें से 11 थानों पर 39 मामलों का निस्तारण किया गया, जबकि सात थानों में एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। चुनार : नैपुरवां समसपुर गांव निवासी छेदीलाल ने शिकायत की कि प्राकृतिक आपदा में उनका मकान गिर गया था। इस संबंध में लेखपाल की रिपोर्ट भी आई थी, लेकिन फिर से निर्माण कराए जाने के दौरान पट्टीदार बाधा पैदा कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिगना : की ग्राम पंचायत गोगांव के जन जागरण मंच के अध्यक्ष रतन लाल दुबे ने शिकायत की कि कछुआ सेंचुरी क्षेत्र में वन विभाग की मिलीभगत से नाव और रेत के माध्यम से अवैध खनन किया जा रहा है। आरोप लगाया कि लंबे समय से विरोध के बावजूद अवैध खनन और परिवहन पर रोक नहीं लग पा रही है। आरोप लगाया कि अवैध खनन की शिकायत करने पर उनके और अन्य लोगों के खिलाफ गलत प्राथमिकी दर्ज कराई गई, ताकि लोग डरकर शिकायत करना बंद कर दें। निष्पक्ष जांच और अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की। मड़िहान : कलवारी गांव निवासी कलावती और राम जियावन के बीच भूमि विवाद से मकान निर्माण नहीं हो पा रहा था। इस पर डीएम ने तत्काल राजस्व और पुलिस टीम को मौके पर भेजने का निर्देश दिया। पचोखरा : गीता देवी ने आरोप लगाया कि वह वर्षों से रजिस्ट्री कराकर मकान बनाकर रह रही थीं, लेकिन कुछ समय बाद दानपत्र कराने वाले व्यक्ति द्वारा जानबूझकर विवाद किया जा रहा है। डीएम ने बिना फाटबंदी परेशान करने वाले व्यक्ति को हिदायत दी।
डीएम ने संबंधित विभाग को सरकार की ओर से चलाई जा रही मकान सूचीकरण और मकानों की गणना में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांव की हर गली और मोहल्ले तक मकानों की गणना सुनिश्चित करना जरूरी है, ताकि सही आंकड़े प्राप्त हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें