फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ितों की मदद का दोहराया संकल्प

Fri, 11 Dec 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर विभिन्न संगठनों के तत्वावधान में गुरुवार को विविध प्रकार के आयोजन किए गए। कहीं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया तो कहीं अस्पताल में जाकर मरीजों के बीच फलों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मानवाधिकार की सुरक्षा और सम्मान करने तथा उत्पीड़न में पीड़ित की मदद करने का संकल्प लिया गया। कहा गया कि सभी को मानव जाति के मानवीय मूल्यों की रक्षा का संकल्प ही सर्वोच्च मानवाधिकार है।
विज्ञापन


अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन की ओर से किशुन प्रसाद गली स्थित अग्रसेन भवन में मानवाधिकार दिवस मनाया गया। गोष्ठी के दौरान मुख्य अतिथि अपर जिला जज श्रीप्रकाश नाथ श्रीवास्तव ने मानवाधिकार के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। 

गोष्ठी को जिलाध्यक्ष आनंद सहाय श्रीवास्तव, शशांक शेखर चतुर्वेदी, मोहन यादव, हर्षित जायसवाल, ईश्वर चंद पाठक, निलेश उमर, शिवम कुमार ने भी संबोधित किया।

समग्र मानवाधिकार एसोसिएशन की ओर से इमरती चौराहा स्थित जायसवाल धर्मशाला में मानवाधिकार दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रिटायर्ड आईएएस एनपी विश्वकर्मा रहे। 

इस दौरान कुतुबुद्दीन अंसारी, डा. बीयू अंसारी, अजय कुमार विश्वकर्मा, सुमन भटनागर, अरविंद सिंह, शिवनरेश सिंह आदि मौजूद रहे।

इसी क्रम में अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण की ओर से नगर के रमईपट्टी स्थित मंगलम वाटिका में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील  पांडेय ने कहा कि हम सभी को मानव के ऊपर हो रहे मानवीय अत्याचार के विरूद्घ संगठित होकर मानव के अधिकारों की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए।

 विशिष्ट अतिथि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरूण चंद्र पांडेय ने कहा कि सभी मानव को उनके अधिकारों पर पूर्णतया अधिकार है।

सभा को मंडल अध्यक्ष आजाद आलम एवं जिला प्रभारी अखिलेश तिवारी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल खालिद ने व संचालन जिलाध्यक्ष हैदर अली ने किया। इस दौरान डा. हारून रसीद, सुशील पांडेय, आनंद तिवारी, अनवर अली आदि मौजूद रहे।

भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के तत्वावधान में नगर के बदलीघाट स्थित कार्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान गरीब, असहाय एवं पीड़ितों की मदद करने का शपथ ग्रहण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी रहे।

सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनीष सिंह व संचालन शमीम अख्तर और आनंद यादव ने की। इस दौरान आशुतोष पांडेय, मंजीत सिंह, आकाश प्रिय, मो. फिरोज आदि मौजूद रहे।


उधर इंडियन मानवाधिकार एसोसिएशन की ओर से आमघाट, भेवर करमनपुर में मानवाधिकार दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएस यादव रहे। इस दौरान मुन्ना लाल विश्वकर्मा, अजय सिंह, विजेंद्र पांडेय, अनिल जायसवाल,  मनोरमा मिश्रा, संतोष प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर नगर के चेतगंज स्थित प्लेवे स्कूल एवं केएमपीजी कालेज में भी मानवाधिकार दिवस मनाया गया। प्लेवे स्कूल में जहां मानवाधिकार शपथ ग्रहण समारोह तो वहीं केएमपीजी कालेज में मानवाधिकार की रक्षा के लिए शपथ ग्रहण किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें