फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति यात्रा निकाल दिया एकता का संदेश

Fri, 11 Dec 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश से जनपद में पहुंची आशा शांति यात्रा का नेतृत्व कर रहे श्रीएम ने गुरुवार को नगर के मिशन कंपाउंड स्थित इमानुएल चर्च के प्रार्थना सभा में शामिल हुए।
विज्ञापन


चर्च के बाहर मसीही समुदाय के लोगों से मुलाकात भी किया। तत्पश्चात नगर के रतनगंज स्थित गुरुद्वारा श्रीगुरुसिंह सभा में पहुंचे।

इसी क्रम में नगर में निकली पद यात्रा के तहत नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पद यात्रा नगर के लोहिया तालाब स्थित रामकृष्ण सेवाश्रम में पहुंच कर समाप्त हुई।

रामकृष्ण सेवाश्रम परिसर में स्थित स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। कार्यक्रम के तहत श्रीएम ने मरीजों से भी मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना।
विज्ञापन


इसके बाद कंतित शरीफ जाकर मजार पर चादरपोशी कर मुस्लिम समुदाय के लोगों से भी मिले। संकट मोचन मंदिर पहुंच कर पदयात्रा में शामिल लोगों ने मत्था टेका। विभिन्न मार्गों से होते हुए डैफोडिल्स स्कूल पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें