मिर्जापुर। विद्युत निगम की टीम ने अधिशासी अभियंता मनीष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को जांच अभियान चलाया। हरगढ़, विध्याचल, कालीखोह क्षेत्र में बिजली चोरी करते 14 लोग पकड़े गए, जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं, 70 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए।
बिजली निगम की 11 टीमों ने कामीखोह, पुरानी दशमी फीडर के शिवपुर, अवंतिका अनगढ़, हरगढ़ बाजार में 615 उपभोक्ताओं की जांच की। इस दौरान 51 लाख रुपये के 70 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। वहीं, बिजली चोरी करने पर 14 लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। इस दौरान कई उपभोक्ताओं के मीटर बदले गए और भार बढ़ाया गया।