मिर्जापुर। क्षय विभाग के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सतीश शंकर यादव विभागीय टीम के साथ बुधवार को विंध्याचल स्थित वृद्धा आश्रम पहुंचकर वहां रह रही महिलाओं का हाल जाना। इस दौरान उनमें टीबी रोग की जांच करने के अलावा सैनिटाइजर और मास्क का वितरण किया गया।
उन्हें टीबी संबंधित लक्षणों जैसे - दो सप्ताह से अधिक समय से खांसी आना, खांसी के साथ बलगम या खून आना, सीने में दर्द होना, भूख न लगना, लगातार वजन में गिरावट आना, रात को अक्सर बुखार आने जैसे लक्षणों से परिचित कराया। उन्हें बताया गया कि यदि आप में से किसी को भी बताए गए लक्षण का प्रभाव मिल रहा है तो अवगत कराएं। आपको बिना कहीं बुलाए यहीं बैठे बैठाए नि:शुल्क जांच व इलाज की सुविधा विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही टीबी से ग्रसित होने की स्थिति में आपको विभाग द्वारा प्रतिमाह 500 सौ रुपये पूरे इलाज अवधि तक भी दिया जाएगा। स्क्रीनिंग के पश्चात लक्षण से प्रभावित मिली दो महिलाओं का जांच व्यवस्था कराया गया। र्यक्रम के अंत में सतीश यादव द्वारा उपस्थित वृद्ध महिलाओं को आश्वस्त किया गया कि आप सभी को स्वास्थ संबंधित किसी भी समस्या आने पर उनके द्वारा जनपद के उच्च अधिकारियों से पूरी मदद कराने का प्रयास किया जाएगा। अपने को अकेला या उपेक्षित कदापि न महसूस करें। कार्यक्रम में क्षय विभाग के विंध्याचल क्षेत्र के एसटीएस राजनाथ, टीबीएचबी अवध बिहारी कुशवाहा, अधीक्षिका कुमारी रूपा, काउंसलर श्यामसुंदर मौर्य मौजूद रहे।