फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान और सदस्यों ने ली शपथ

Sun, 20 Dec 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान और सदस्यों ने   ब्लाक सभागारों में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शनिवार को शपथ ली। प्रधानों को खंड विकास अधिकारी और सदस्यों को एडीओ पंचायतों ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। साथ ही प्रधानों और उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


 शपथ लेने के बाद नवनिर्वाचित प्रधानों और सदस्यों में खुशी का माहौल रहा। कार्यक्रम के दौरान ब्लाकों पर ग्राम प्रधान, सदस्य और उनके समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। बताया गया कि 26 दिसंबर को सभी ग्राम पंचायतों की पहली बैठक कराई जाएगी।

सिटी ब्लाक में खंड विकास अधिकारी भावना यादव की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। पहले दिन एडीओ पंचायत शिवचंद्र चतुर्वेदी और एडीओ एसटी राकेश कुमार श्रीवास्तव ने सिटी ब्लाक के 1023 सदस्यों को शपथ ग्रहण दिलाया। बीडीओ ने बताया 20 दिसंबर को प्रधानों को शपथ ग्रहण कराया जाएगा।
विज्ञापन


सीखड़ संवाददाता के अनुसार ब्लाक मुख्यालय पर बीडीओ बालेश्वर प्रसाद ने न्याय पंचायत आराजी लाइन सुल्तानपुर, मेड़िया और सीखड़ के नवर्निवाचित ग्राम प्रधानों को सदस्यों को शपथ दिलाया। शपथ लेने वाले प्रधानों में विजेंद्र सिंह, अजय सोनकर, अरविंद सिंह, रूपेश सिंह, नीलम शुक्ला, आशा देवी, रंजना सिंह, ममता सिंह, साधना मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद, सुनीता देवी, राम लखन, निर्मला देवी, रामलाल, आशादेवी, सपना देवी, लालपुर से सुलखन देवी रहे। एडीओ पंचायत राम सागर ने सदस्यों को शपथ दिलाया।  
छानबे संवाददाता के अनुसार ब्लाक मुख्यालय सभागार में खंड विकास अधिकारी नीरज दूबे ने 82 ग्राम प्रधानों को पद की शपथ दिलाया।

शपथ लेने वाले प्रधानों में अखिलेश सिंह, सरिता देवी, विनोद यादव, हरिदास बिंद, शांतिदेवी, बलराम उर्फ पप्पू जायसवाल, विजय पांडेय, विजयधर दूबे, सुशीला, बृजमोहन, राजीव कुमार सिंह, दीपिका शुक्ला, गुलाबी देवी चतुर्वेदी, संग्राम बिंद, संतोष कुमार सिंह, दुर्गा देवी, दुर्गावती, विद्या देवी, निर्मला, सोना देवी, इंद्रा देवी, फुलपत्ती, कृष्णावती, राजेश चौबे, शांति देवी, सुनीता सिंह, त्रिलोकीनाथ, मनोज कुमार, पवन कुमार, सुशीला यादव, राम देवी, दिनेश यादव, अशोक कुमार सिंह, अनिता देवी आदि रहे।

लालगंज संवाददाता के अनुसार ब्लाक सभागार में शनिवार को खंड विकास अधिकारी विजय कुमार जायसवाल ने प्रधानों को शपथ दिलाया। शपथ छविशंकर त्रिपाठी, रामु यादव, अंजनी केशरी, अमरेश दूूबे, सुरेश दूबे, बच्चा लाल गुप्ता, विजय बहादुर सिंह, संजय दूबे, सुरेश मिश्रा, दिनेश दूूबे, सीतारामयादव, गिरजा शंकर पटेल, रंभा देवी, अनवरी बेगम, कटारीलाल यादव, राजेश मौर्या
आदि रहे।
जमालपुर संवाददाता के अनुसार खंड विकास अधिकारी गंगाराम ने 99 प्रधानों तथा 1251 सदस्यों  को शपथ दिलाया।

जिसमें मोती चंद्र पटेल, रीता सिंह, लालता यादव, सरिता सिंह, नर्वदेश्वर त्रिपाठी, मालती सिंह, सोना यादव, पुष्पा देवी, परमेश्वर पटेल, रामकेश लोरिक यादव, सरिता त्रिपाठी, रमेश सिंह, संजय सिंह, बब्लू सिंह, मुंगराही देवी, श्रीधर यादव, लालती बियार विजय पटेल आदि ने शपथ ली।

चुनार संवाददाता के अनुसार चुनार ब्लाक सभागार में नरायनपुर विकास खंड के नवनिर्वाचित 96 ग्राम प्रधानों को खंड विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद यादव ने शपथ दिलाया।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रधान पतनि और एजेंट को समारोह से बाहर कर दिया गया।

कछवां संवाददाता के अनुसार मझवां ब्लाक सभागार में शपथ ग्रहण समारोह में बीडीओ दयाराम यादव ने 32 प्रधानों और सदस्य 490 को शपथ ग्रहण कराया।

मड़िहान संवाददाता के अनुसार पटेहरा कला ब्लाक सभागार में बीडीओ सरिता सिंह ने नवनिर्वाचित 50 प्रधानों को शपथ दिलाया। साथ ही गांव के विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।

शपथ लेने वालो में ओम प्रकाश सिंह, सुनील सिंह, उमाशंकर सिंह, कमली देवी, घनश्याम, प्रेमनारायण, रीना देवी, अमृतलाल, शरबत सोनकर, निर्मला देवी, शिताबी देवी, फुलवंती, मनकेश्वर, भगवानदास आदि ने शपथ लिया। पड़री संवाददाता के अनुसार पहाड़ी ब्लाक सभागार में बीडीओ चंदनदेव पांडेय ने 46 ग्राम प्रधानों और एडीओ पंचायत चंद्रकांतमणि शुक्ला ने 614 सदस्यों को शपथ दिलाया।
विज्ञापन


जिसमें अर्जुन सिंह पटेल, संजय धर दूबे, संगरु पाल, जुगनु पाल, नखड़ु यादव आदि ने शपथ ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें