फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिकूल टिप्पणी देने का दिया निर्देश्ा

Sun, 20 Dec 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुक्त विंध्याचल मंडल अनिल कुमार की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय  सभागार में मंडलीय विकास कार्यो की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें अधिकारियों को जिले में विकास कार्यो में तेजी लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


साथ ही विकास कार्यो को युद्ध स्तर पर करने का निर्देश दिया। आयुक्त ने कार्यो में रूचि  नहीं लेने व लापरवाही बरतने के कारण अधीक्षण अभियंता सिंचाई मिर्जापुर, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी मिर्जापुर व अधिशासी अभियंता  पीडब्ल्यूडी भदोही को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। 

उन्होंने  राजकीय निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक से स्पष्टीकरण तथा  प्रधानाचार्य आईटीआई मिर्जापुर को कार्य में सुधार लाने की चेतावनी दी।

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों द्वारा  संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी तत्परता बरतें। साथ ही सुनिश्चित करें  कि योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को ससमय सरलता से मिल सके। 
विज्ञापन


आयुक्त ने कहा कि विकास कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को बख्शा  नहीं जायेगा।कृषि विभाग के अधिकारियो को निर्देश दिया कि किसानों की खुशहाली के लिये सार्थक प्रयास करें तथा सुनिश्चित करें कि  किसानो को खाद, बीज व रसायन की कमी नहीं होने पाये।

उन्होंने कहा कि  कैम्प लगाकर किसानों का क्रेडिट कार्ड बनाया जाए। उप निदेशक उद्यान को निर्देश दिया कि मंडल के  जनपदों में उद्यानीकरण  योजना को प्रभावी बनाए। उन्होंने फूलो के खेती को विकसित करने पर बल दिया  तथा जनपद में उपलब्ध पार्को का सुढृढीकरण करने पर को कहा।

पारदर्शी किसान योजना व हरितक्रान्ति योजना को प्रभावी बनाये जाने हेतु  कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया। आयुक्त ने अपर निदेशक पशुपालन  को निर्देश दिया कि कुटकुट पालन योजना के लक्ष्यों की पूर्ति करें। साथ ही कामधेनु योजना एवं मिनी कामधेनु  योजना के लक्ष्यों को पूरा करने को कहा।

कहा कि पशुओं के टीकाकरण हेतु अभियान चलाया जाए और कृत्रिम गर्भाधान योजना  में तेजी लाए। आयुक्त ने अधीक्षण अभियन्ता पीडब्ल्यूडी मिर्जापुर, सोनभद्र व भदोही को  सडकों के निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा गुणवत्ता में सुधार लाने का निर्देश दिया।

बिजली विभाग के अधिकारियों को नियमानुसार विद्युत आपूर्ति करने और 72 घंटे में  खराब ट्रान्सफार्मरों को बदलने का निर्देश दिया।

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान की समीक्षा के दौरान पठन पाठन में सुधार लाने और माडल  स्कूलों के निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया।

उन्होंने सिंचाई विभाग   के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे नहरों को नियमानुसार संचालित करें तथा  टेल तक पानी पहुंचाना सुनिश्चित करें।

आयुक्त ने राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ मिशन,  जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, राष्ट्रीय कुष्ट निवारण कार्यक्रम, अन्धता  निवारण कार्यक्रम में गति लाने का निर्देश दिया।

बैठक में जिलाधिकारी मिर्जापुर राजेश  कुमार सिंह, जिलाधिकारी भदोही प्रकाश बिंदु, मुख्य विकास अधिकारी  मिर्जापुर अमित कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र व भदोही, मुख्य वन  संरक्षक, अपर आयुक्त प्रशासन तथा संयुक्त विकास आयुक्त सहित  मंडलीय  अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें