फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी फिर दे रहे परीक्षा

Mon, 06 Mar 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
‌म‌िर्जापुर में मुख्यमंत्री
विज्ञापन

विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मिर्जापुर में कुछ ज्यादा आत्मविश्वास से लबरेज नजर आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कुछ ज्यादा ही हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को हार का एहसास हो चुका है। बनारस में गठबंधन का रोड शो देखकर उन्हंे परिणाम का एहसास हो गया है। जनता की परीक्षा में फेल होने के बाद दोबारा रोड शो का इम्तिहान दे रहे हैं। सीएम ने रविवार को छानबे के लालगंज, नगर के जीआईसी मैदान, चुनार के अदलहाट तथा मझवां में पैड़ापुर में सभाएं करके सपा को जिताने की अपील की। वादों की झड़ी लगा दी। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बार-बार परीक्षा वही देता है जो फेल होता रहता है। मोदी जी की हालत भी कुछ ऐसी ही है। बनारस में सपा-कांग्रेेस की रैली उमड़े जनसैलाब को देख कर वेे डर गए हैं। बनारस में तीन दिनों तक रुक कर दोबारा परीक्षा दे रहे हैं। मगर अब जनता उनके बहकावे में नहीं आने वाली। पूर्वांचल के लोगों ने अपने प्रदेश के बेटे को आशीर्वाद देने का मन बना लिया हैं और गोद लिए गए बेटे को नकार दिया है।  
विज्ञापन


बसपा पर तंज कसते हुए कहा कि पत्थर वाली नेता भी घूम-घूमकर एक-एक घंटे भाषण पढ़ रही हैं। इससे उनको कुछ फायदा होने वाला नहीं है। सब जानते हैं कि लखनऊ की मूर्ति में आंख, कान, नाक सब है लेकिन बोलती नहीं है। जिंदा रहते अपनी मूर्ति बनवाने वाली यह पहली नेता हैं। बुआ ले सावधान रहें।  मौका मिलने पर वह भाजपा को राखी बांधने से नहीं चूकेंगी। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री बहुत कुछ कहते हैं लेकिन वे यह नहीं कहेंगे कि उनके संसदीय क्षेत्र को 22 से 24 तक बिजली दी जा रही है। हम जिलों को भी 22 घंटे तक बिजली दे रहे हैं। बीजेपी के लोग कहते हैं कि थानों को सपा वाले चला रहे हैं। उन्हें नहीं पता कि थाने को सौ नंबर चला रहा है। जहां सूचना मिलते ही दस मिनट में  पुलिस पहुंच जाती है। भीड़ देख कर कहा जाहिर हो गया है कि सपा की सरकार बनेगी। प्रत्याशी कैलाश चौरसिया, डा. अरविंद श्रीवास्तव, लक्ष्मण उमर, गुल्लू, मन्नान, सतीश मिश्र, उषा, विनय प्रताप सिंह यादव, बालेश्वर चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें