फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पेड़ पर गमछे के सहारे फंदे से लटक कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। महुगढ़ गांव के महावीर तालाब स्थित कनैल के पेड़ में रविवार की शाम एक व्यक्ति गमछा के सहारे फंदे से लटक गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस शव को फंदे से नीचे उतारकर जांच जुटी रही।
विज्ञापन


महुगढ़ गांव निवासी 50 वर्षीय लालमुनाई ने घर से करीब एक किमी दूर तालाब के पास स्थित कनैल के पेड़ पर गमछा के सहारे फंदे से लटक कर जान दे दी। तालाब की ओर पहुंचे ग्रामीणों ने फंदे से लटकता देख सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने फंदे से नीचे उतरवाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि लालमुनाई का शव जिस स्थान पर फंदे से लटकता मिला है, उसी जगह एक बीघा जमीन पट्टे पर मिली थी। दो साल पहले पत्नी की मौत होने पर जमीन गिरवी रखकर पैसा लेकर त्रयोदशाह संपन्न कराया था। एक साल बीत जाने के बाद पैसा दे दिया, लेकिन उन्हें जमीन पर कब्जा नहीं मिला। उनसे तीन पुत्रियां और एक पुत्र हैं। मजदूरी करके जीवन यापन करते थे। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कनैल के पेड़ में गमछा के सहारे फंदे से लटक कर एक व्यक्ति ने जान दे दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें